राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : ट्रस्ट में बढ़ी अंदरूनी तकरार -आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार ट्रस्ट के ट्रस्टी ने पूर्व पदाधिकारी पर खुलकर निशाना साधते हुए पूरे मामले की जिम्मेदारी उन पर डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल राव सभी को उलझाते हैं और राम की परंपरा का पालन नहीं करते।

इस बीच, सूत्रों के अनुसार सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। ने ऐसे मकानों की पहचान कर ली है, जिनका निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के हुआ है या निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है। ऐसे भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पुश्तैनी जमीन के लिए मां की हत्या की साजिश -बेटी और प्रेमी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज स्थित निर्माणाधीन मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशलपुरी स्थित मकान प्रशासन के रडार पर हैं। दोनों ने मंदिर में नौकरी मिलने के बाद ये मकान बनवाए थे। प्राधिकरण जल्द ही दोनों को नोटिस जारी कर सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उधर, जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं। पुलिस ने 30 जून को अयोध्या जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव से करीब तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है। अब ट्रस्टी से भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। 25 जून को एफआईआर दर्ज होने के बाद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119