मनचलों की धमकियों से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

12वीं की छात्रा ने मनचलों की धमकियों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया कि घर वाले भी परेशान हो गए। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा के इस कदम से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनचलों की धमकी से तंग आकर बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार पड़ोसी मनचले छात्रा को लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चाकू से गोदकर मोबाइल कारोबारी की हत्या

किच्छा कोतवाली क्षेत्र की एक 18 वर्षीय लड़की ने सरकारी स्कूल से बारहवीं की परीक्षा दी थी। युवती के चाचा के अनुसार सोमवार दोपहर युवती ने अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे पिछले एक साल से तंग कर रहे हैं। आरोपी युवक पीड़िता को अश्लील वीडियो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद मां ने पीड़ित बेटी को मनचलों के खिलाफ पुलिस में जाने का भरोसा दिया। इसी बीच युवती ने कमरे की खिड़की में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा -11.07 लाख की साइबर ठगी


कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में पहुंची तो उन्होंने बेटी को छटपटाते देखा। परिजनों ने युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला संज्ञान में आ गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।   -बहादुर सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सितारगंज

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119