25 ग्राम पंचायतें पालिका में होगी शामिल-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका में 25 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से निकायों के सीमा विस्तार के लिए निर्देश जारी किए गए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “मौत के बाद भी दो घंटे काम कराता रहा प्रबंधन!” बजाज प्लांट पर भड़के श्रमिक -20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

निर्देश मिलने के बाद नगर निकाऐं सीमा विस्तार की तैयारी में जुट गए है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद पालिका की ओर से 25 ग्राम पंचायतों को पालिका सीमा में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये

बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। यहां बैठक में सभासद दीपा साह, राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्या, विजय पांडे, हेम चंद्र तिवारी, दीप्ती सोनकर, आशा रावत, मनोज जोशी, अमित साह, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट, एसआई लक्ष्मण सिंह, बसंत बल्लभ पांडे आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119