ऋषभ रावल ने एमए इतिहास विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

आईएएस बनकर समाज के हर तबके की मदद करना चाहते हैं रावल-
वैज्ञानिकों सहित गंगोलीहाट के लोगों में खुशी की लहर-

जी बी पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के पूर्व निदेशक स्वर्गीय रणबीर रावल के पुत्र ऋषभ रावल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से एम ए इतिहास विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त कर गंगोलीहाट का नाम रोशन किया है । होनहार ऋषभ रावल की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा एक से बारह तक अल्मोड़ा आर्मी स्कूल से हुई जहां वह हमेशा प्रथम रहे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

वही कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीए में भी प्रथम स्थान पर रहे और एम ए . इतिहास विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । ऋषभ रावल के परिजन ऋषभ को साइंस से पढ़ाई करवाना चाहते थे लेकिन ऋषभ की रूचि आर्ट साइड में अधिक थी तो परिजनों ने उनको उसी और प्रेरित किया । रावल वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से ही इतिहास विषय से पीएचडी कर रहे हैं उनका लक्ष्य आई ए एस बनकर समाज के हर तबके की सेवा करना है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

ऋषभ को इतिहास विषय में गोल्ड मेडल मिलने पर पद्मश्री डॉ शेखर पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक आईडी भट्ट, वाइल्ड लाइफ के वरिष्ठ वैज्ञानिक जी एस अधिकारी, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह मेहरा, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, डीएसबी परिसर के प्रवक्ता अनिल बिष्ट, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर , व्यापार संघ पिथौरागढ़ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर रावल,व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट,परमिता रावल, कांग्रेस प्रदेश मंत्री मुकेश रावल, एडवोकेट हिरेंद्र रावल, नरेंद्र रावल, उत्तराखंड आंदोलनकारी कल्याण सिंह धानिक , श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा , कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहन बोरा , रणजीत सिंह बोहरा सहित कई सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119