पनुवानौला में हुआ अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की 60वीं शाखा का शुभारंभ
-बैंक का नेट एनपीए शून्य है तथा बैंक की निजी पूंजी ₹600 करोड़ से अधिक
अल्मोड़ा अर्बन बैंक को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 60वीं शाखा पनुवानौला अल्मोड़ा का शुभारंभ आज बैंक उपाध्यक्षा वसुधा पन्त द्वारा किया गया, इस अवसर पर बैंक की उपाध्यक्षा वसुधा पन्त द्वारा बैंक की प्रगति की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि शाखा पनुवानौला अल्मोड़ा क्षेत्र के विकास में नया आयाम स्थापित करेगी, इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक बीएस मेहता द्वारा सभी जनता से बैंक के सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया, बी एस मेहता द्वारा बैंक प्रगति से अवगत कराते हुए बताया गया कि ₹2.56 लाख की पूंजी से 14/08/1991 को प्रारंभ हुआ बैंक ₹5100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय कर चुका है।
बैंक का नेट एनपीए शून्य है तथा बैंक की निजी पूंजी ₹600 करोड़ से अधिक हो चुकी है इसके लिए सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह बैंक उत्तर भारत के अग्रणी नगर सहकारी बैंक के रूप में स्थापित हो चुका है शाखा शुभारंभ के प्रथम दिन 102 खातों में एक करोड़ की धनराशि जमा हुई इस अवसर पर शाखा प्रबंधक महेश भट्ट, लक्ष्मण मनराल, गणेश जोशी, राहुल कार्की, कौशल जोशी, विकास अधिकारी, गोविंद भाकुनी, सुंदर मेहरा, चंद्रशेखर जोशी, योगेंद्र आगरी आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग