सड़क के लिए ग्रामीणों का 65वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
विधानसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण न होने पर 5 गांव के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार-
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे एकसूत्रीय सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को 65वे दिन भी जारी रहा। 65वे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालों में गोविंद सिंह बिष्ट व दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। आन्दोलनकारियो ने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनकी एकमात्र सड़क की मांग को यथाशीघ्र स्वीकृत नही किया गया तो क्षेत्र की 5 ग्रामसभाओं की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेगी।
आन्दोलनकारियो को समर्थन करने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,शंकर सिंह भंडारी, जोगा सिंह परगाई,ग्राम प्रधान बनेला गांव गोपाल सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी कल्याण राम,कांग्रेस नेता हरीश बहादुर टम्टा,भगत सिंह बिष्ट,केदार सिंह बिष्ट,सेवानिवृत्त सुबेदार केशर सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक राजेन्द्र बिष्ट,पुष्कर सिंह भण्डारी,राजेन्द्र सिंह व प्रताप सिंह रावत शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल