मुखानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अन्जाम देने वाले अभियुक्त को मुखानी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।

दिनाक 7.02.2023 को *वादी भूपेश पाण्डे* पुत्र सुरेश पाण्डे निवासी कपिल कालोनी मुखानी द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर दी गयी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 5.02.2023 को उनके माता जी के साथ चेन स्नैचिंग घटना को अनजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 38/23 धारा 392/411 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

 *श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना  को अजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

*श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी* के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। टीमों द्वारा क्षेत्र में *सी0सी0टी0वी0 व मुखबिरो* से प्राप्त सूचना के आधार पर *अभियुक्त अनुराग गंगवार* पुत्र करन लाल निवासी बघनेरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-23 वर्ष हाल निवासी बी ब्लाक जज फार्म मुखानी को आई0टी0आई0 जजफार्म से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः- अनुराग गंगवार पुत्र करन लाल निवासी बघनेरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-23 वर्ष हाल निवासी बी ब्लाक जज फार्म मुखानी।
बरामदगीः- एक पीली धातु की चेन।
गिरफ्तारी टीम
1- श्री रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष मुखानी।
2- उ0नि0 श्री सुनील गोस्वामी, थाना मुखानी।
3- कानि0 ऐहसान अली।
4- कानि0 चन्दन सिंह नेगी।
5- कानि0 इसरार नबी, (सी0सी0टी0वी0)।
6- कानि0 अनिल गिरी, (एस0ओ0जी0।)

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119