बड़ी खबर…माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या कुछ युवकों ने गोली मार की है। घूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में यूपी पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है।बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान हमलावर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा के घेरे में तीन युवकों ने मीडिया के कैमरों और पुलिस सुरक्षा के बीच घुस कर पहले अतीक के कनपटी पर गोली मारी है।
माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई। बता दें कि माफिया को पीछे से गोली मारी गई है। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। इस बीच सिपाही भी घायल हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज