बड़ी खबर…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खालिस्तान के समर्थन में दी धमकी, एसटीएफ कर रही कई नंबर ट्रेस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून।  प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी दी गई है। कहा गया कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठन से जुड़े लोगों पर केस हुए तो इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। रामनगर में होने वाली जी-20 बैठक को लेकर भी धमकी दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग


उत्तराखंड में सैकड़ों फोन नंबरों पर रिकॉर्डेड संदेश के जरिए इस तरह की धमकी दी गई। इसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही। डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जांच के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले अमृतसर में हुई जी-20 की बैठक से पहले भी इस तरह के कॉल आए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


रामनगर में 28 से 30 मार्च जी20 की बैठक तय है। इस बीच रविवार को पन्नू की धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल से एकाएक हलचल शुरू हो गई। शाम के वक्त लोगों के पास विभिन्न भारतीय नंबरों से कॉल आनी शुरू हुई। इसमें पन्नू धमकी भरे अंदाज में पहले मेहमानों को बोल रहा है। संदेश में कहा गया है, ह्यरामनगर भारत का हिस्सा नहीं बल्कि खालिस्तान का हिस्सा है। सिख फॉर जस्टिस रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट व बैठक के दौरान खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाएगा।ह्ण  डीजीपी अशोक कुमार ने देर रात एसटीएफ को जांच के निर्देश दिए। एसटीएफ कई नंबर ट्रेस कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119