मुखानी स्थित नर्सिंग होम में काम करने वाली एक नर्स का शव उसके ही बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला
हल्द्वानी। मुखानी स्थित नर्सिंग होम में काम करने वाली एक नर्स का शव उसके ही बाथरूम में संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि नर्स ने दवा का ओवरडोज लिया जिसके कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नीलम को एसटीएच ले जाया गया तो उसके हाथ में कैथ लगी थी। बताया जाता है कि जब वह बाथरूम में पड़ी मिली तो भी उसके हाथ में कैथ लगी थी। तलाशी में घटना स्थल पर एक खाली शीशी भी मिली है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गौना बडालू झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी नीलम पुत्री लक्ष्मण चंद मुखानी चौराहे के पास स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। नीलम के पिता फौज में हैं और वह दो भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। नीलम डेढ़ माह पहले ही नर्सिंग होम में काम करने आई थी और नर्सिंग हॉस्टल में रहती थी। बताया जा रहा कि 16 जून को नीलम की शादी होने वाली थी।
पुलिस के अनुसार बीते बुधवार रात्रि उसके साथ काम करने वाली नर्स जब ड्यूटी करके नर्सिंग हॉस्टल पहुंची तो नीलम को देखा तो वह कमरे में नहीं थी। जिसके बाद उसने बाथरूम में जाकर देखा तो नीलम वहां पर संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ी हुई थी। जिसके बाद साथी नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक व युवती के परिजनों को दी। आनन-फानन में नीलम को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दवा के ओवरडोज की वजह से नीलम की मौत हुई। इधर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद भी मौत का स्पष्ट पता लग पायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी