संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और विवाहिता लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक विवाहिता अपनी अबोध बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं एक युवक भी अचानक लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।टांडा उज्जैन निवासी सुधीर शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी सोनिया एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

27 मई, 2024 की सुबह वह पार्लर पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ में वह अपनी तीन साल की बेटी को भी ले गई थी। लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता लगा कि सोनिया पार्लर पर भी नही गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, आवास विकास कॉलोनी निवासी सिंधु ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति केशव सिंह विश्नोई 10 मई,2024 की शाम पांच बजे बिना बताए कहीं चला गया। तब से उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119