दन्या में मिला पुलिस जवान का शव
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 1 अक्टूबर : पिथौरागढ़ अल्मोड़ा हाइवे पर दन्या के पास तलेट नामक स्थान पर पुलिस के एक आरक्षी का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौकेपर पहुंच गई है। शनिवार को दन्या क्षेत्र के तलेट के कुछ स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटका एक शव देखा। जिसके बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ विमल प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शिनाख्त के दौरान शव की पहचान संजय रावत पुत्र भोपाल सिंह रावत निवासी बाजखेत, सल्ट और हाल निवासी गढ़वाल सभा काशीपुर के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तराखंड पुलिस में 2001 बैच का आरक्षी था। वर्तमान में वह बेरीनाग में तैनात था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर से लापता था फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार