नौ माह से लापता गाइड का शव रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा-
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की सुंदरढूंगा घाटी में बीते नौ माह से लापता गाइड खिलाफ सिंह दानू का शव पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। उसे परिजनों को सौंप दिया है और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वह बीते वर्ष अक्तूबर में पश्चिम बंगाल से आये ट्रैकरों को लेकर गया था। इसमें पांच ट्रैकरों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने उनके शव भी तब बरामद कर लिए थे, गाइड लापता था और उसे बीते दिनों उसके भाई ने उसका शव खोजा।
पुलिस की टीम एक सप्ताह से लगतार रेस्क्यू अभियान पर थी। शंभू नदी का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन होने के कारण वह लौट आई थी। बीते 16 जुलाई को पुन: अभियान चलाया गया और शव को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अभियान पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात