लापता चल रहे बुजुर्ग का सड़ा गला शव नदी में मिला

खबर शेयर करें 👉

लेवड़ा नदी में एक बुजुर्ग का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी है। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान गांव नरखेड़ा निवासी अजीत सिंह (95) पुत्र किशन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

करीब 1 माह से काशीपुर गांव नरखेड़ा निवासी बुजुर्ग अजीत सिंह घर से बिना बताये कहीं चले गये थे। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे साथ ही पुलिस को गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। वहीं मंगलवार की सुबह लोगों ने वार्ड 13 राजीव कॉलोनी से गुजर रही लेवड़ा नदी में एक बुजुर्ग का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त में लग गये। वहीं गांव नरखेड़ा से लापता चल रहे बुजुर्ग के परिजनों को बुलाया गया इसके बाद परिजनों ने शव का शिनाख्त अजीत सिंह के रूप में की। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि बीते माह नरखेड़ा निवासी अजीत सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गये थे जिनका शव आज लेवड़ा नदी में बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119