हल्द्वानी से बागेश्वर को जा रही बस सड़क पर पलटी- कोई अप्रिय घटना नहीं
हल्द्वानी । यात्रियों से भरी केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 24 लोग सवार थे। जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों को चोट लगी है, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम अस्पताल ले जाया गया है। शुक्र इस बात का है कि इस हादसे में किसी की अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इस बारे में खबर की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह केमू बस संख्या यूके 04 पीए 0521 हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए निकली थी। इसी बीच अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मार्ग में बसौली के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को क्षेत्र के निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से ये हादसा हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक