पकड़ा गया मोबाइल झपटमार, शातिर मौका देखते ही लोगों के हाथों से मोबाइल झपटकर होता था मौके से फरार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। राह चलते लोगों के मोबाइल झपटने वाले नशेड़ी झपट्टामार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।  पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बता दें बीते दिनों से क्षेत्र में बाइक सवार झपट्मार की दहशत बनी हुई थी। शातिर झपटमार मौका देखते ही लोगों के हाथों से मोबाइल झपट्कर मौके से फरार हो जाता है। इस दौरान आरोपी गिरीताल निवासी सिदार्थ वर्मा पुत्र जुगल किशोर वर्मा का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को सीओ वंदना वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के आस-पास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकर किया। पुलिस ने रामनगर रोड स्थित एसआरएफ फैक्ट्री के पास से बाइक सवार थाना कालाढूंगी के कोटाबाग बजूनिया हल्दू थपलिया गाजा निवासी गौरव सिंह नेगी पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गिरीताल से लूटा ओप्पो व रामनगर क्षेत्र से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रामनगर हल्द्वानी, रुद्रपुर से भी मोबाइल झपटने की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले चार-पांच साल से चरस व स्मैक का नशा करता है तथा आर्थिक तंगी के कारण वह फोन झप्पटेमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119