रुद्रपुर से नैनीताल जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पति -पत्नी की मौत, बेटी घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टांडा रामपुर रोड क्षेत्र में अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे एसटीएच भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार शाम रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग में हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट के मुताबिक गुरुवार को टांडा जंगल में कार संख्या यूके06बीडी-9333 में सवार होकर तीन लोग रुद्रपुर से हल्द्वानी होते हुए नैनीताल जा रहे थे। अचानक कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। मृतकों की पहचान जहूर अहमद (50) पुत्र हबीब, राशिदा (48) पतनी जहूर अहमद के रूप में हुई। जबकि उनकी घायल पुत्री निदा (24) को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वार्ड नं. पांच खेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है और वह सूचना के बाद यहां पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119