दिल्ली से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल-
पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी सड़क पर दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार डीएल 8 सीक्यू 9468 मंगलवार देर रात थल-मुनस्यारी सड़क पर कालामुनी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इस घटना में कार चालक जावेद अली व गुड्डू दिल्ली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक दोनों घायल मुनस्यारी में मकान निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। घटना का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे