मांगों को लेकर 20 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जल संस्थान के संविदा कर्मी-
लालकुआं। उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा श्रमिक संघ कुमाऊं मंडल द्वारा महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 20 सितंबर से वह भीमताल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
यूनियन के अध्यक्ष हेमराज सिंह द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यूनियन के पांच सूत्रीय ज्ञापन पर यदि महाप्रबंधक ने 19 सितंबर तक कार्रवाई नहीं की तो 20 से महाप्रबंधक कार्यालय भीमताल के समक्ष यूनियन के बैनर तले समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल