किराए के कमरे में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश-
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 सालों से किराए में रहकर मेडिकल में एमआर की नौकरी करता था मृतक की पत्नी इन दिनों अपने गांव बिहार गई हुई है।
बुधवार सुबह जब प्रकाश कुमार काफी देर तक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश कुमार बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रकाश कुमार मृत अवस्था में था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध