दूनागिरी के जंगल में मिला शव- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रानीखेत-
अल्मोड़ा। दूनागिरी के जंगल में एक शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गयी। पुलिस के घटना स्थल पहचने पर शव की पहचान चौखुटिया ब्लॉक के पान गांव निवासी शेखर चन्द्र भट्ट 33 वर्ष पुत्र शिवदत्त के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 2 सितम्बर से घर से गायब था। शनिवार को विजयपुर गांव के प्रधान योगेश भट्ट द्वारा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सभी विदुंओं पर पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार विजयपुर वन पंचायत क्षेत्र में दूनागिरी-द्वाराहाट पैदल मार्ग के जंगल में शव सड़े-गले रूप में मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जॉच कर मामले का पता लगाया जा सकेगा, शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की कार्रवाई चल रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग