उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा पहाड़ से मैदान का हेली सफर- शनिवार को दो यात्रियों को लेकर पहुँचा पवन हंस-

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मैदान से पहाड़ के हेली सफर- शनिवार से प्रारंभ हो गयी है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ से पवन हंस का हेलीकॉप्टर दो यात्रियों को लेकर हल्द्वानी पहुंचा। हेलीकॉप्टर के पहुंचने से पहले हेलीपेड पर तमाम प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। एसडीएम मनीष कुमार ने हेलीपेड पर यात्री सुविधा का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंचे यात्री गीता और विवेक ने हेली सेवा की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। पवनहंस हेली सेवा में देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर का किराया 5967, हल्द्वानी व पंतनगर से पिथौरागढ़- 4856, देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 7999 रुपये है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को छोड़कर हेली सेवा सप्ताह के छह दिन संचालित होगी। पवनहंस की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने के साथ ही यात्रा से एक घंटा पहले हेलीपैड स्थित टिकट काउंटर से भी यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119