करंट लगने से पीएसी के जवान की मौत-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा – निर्माणाधीन मकान में तराई कर रहा एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पीएसी में कार्यरत थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थाअल्मोड़ा में छुट्टी में घर आये एक पीएसी जवान की करंट लगने से मौत हो गई।  पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वही, इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।    

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक भैसियाछाना विकासखंड के ग्राम दशाऊँ निवासी पुष्कर सिंह चम्याल अपने नये मकान में तराई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह खुली तार की चपेट में आग गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस पड़े। परिजन व ग्रामीण किसी तरह घायल को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी बेस एसआई नेहा राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।बताया जा रहा है कि मृतक पीएसी जवान की वर्तमान में रुद्रपुर में पोस्टिंग थी। फिलहाल वह अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। इन दिनों वह अवकाश पर घर आये थे। मृतक के दो बच्चे हैं। वही, इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119