सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने गयी छह वर्ष की बच्ची की मौत-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने गयी छह वर्ष की बच्ची नहाते समय ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।आज अपने परिजनों के साथ सरयू में नहाने गई छह वर्षीय कल्पी पुत्री चंद्रपाल शर्मा निवासी बरेली, बहेड़ी, हाल कत्यूर बाजार ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। साथ में नहा रहे उसके परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब परिजनो को उसके आस पास नही होने की भनक लगी तो उसे खोजने की कोशिश की गई, कुछ समय बाद उसका शव बाहर निकल आया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती घटना स्थल पहुंच गए। वह तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं वही कल्पी उनकी बड़ी बेटी थी। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119