आशा कार्यकर्ती का नेक काम- बीमार लोगों के लिए बनाई डोली- ग्रामीणों व रीठागाड़ी दगडिय़ों संघर्ष समिति ने की सराहना-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण उपसमिति लिंगुडता में आशा कार्यकत्र्री को स्वास्थ्य ग्राम सभा उपसमिति में आशा कर्मी को जो पैसा मिलता है। उस पैसे से लिंगुडता ग्राम में हेमा भट्ट आशा कार्यकर्ती ने उपसमिति लिंगुडता से पूछकर डोली बनाने का निर्णय लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

आशा कार्यकर्ती ने एक आशा होने के नाते अपनी ग्राम सभा की महिलाओं की हमेशा चिंता की। हाल ही में दो ढाई महीने पहले पतलचौरा गांव में डोली के अभाव के कारण  कनारीछीना से डोली लाने में देरी हुई तो प्रियंका बानी की पीड़ा ज्यादा बढऩे के कारण रात को  साढ़े आठ बजे रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। पतलचौरा गांव व झिरकोट गांव में चलने के लिए रास्ता ही नहीं है, रोड तो दूर की बात है। हेमा भट्ट  हमेशा समाज सेवा और अपने से गरीब परिवार के लोगों को और अपनी ग्राम सभा की महिलाओं के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी दगडिय़ों संघर्ष समिति के अध्यक्ष का कहना है कि जैसे हेमा भट्ट आशा कार्यकर्ती ने अपने ग्राम सभा के लिए डोली बनाकर अपनी मात शक्ति की चिंता व्यक्त की। ऐसे ही और लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119