संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत
रूद्रपुर। एक महिला की संदिग्ध अवस्था में तबियत बिगडने पर उपचार हेतु हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल मंे ले जाया गया जहां महिला की बीती देर रात उस की दुःखद मौत हो गई। ससुराल वाले लाश को अपने गांव ले गये जहां से मायके वाले शव को लेकर रूद्रपुर आ गये और पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुिलस के अनुसार रविन्द्र नगर निवासी प्रेमपाल पुत्र फकीर चन्द्र ने बताया कि उसकी बहन साधना की शादी दो वर्ष पहले बदायंू के थाना बिनावर क्षेत्र में कुरड़ा निवासी पुष्पेन्द्र के साथ हुई। आरोप है कि ससुराली बहन के साथ दहजे के लिये परेशान करते थे,बताया कि मौत की सूचना मिली तो बहनोई पुष्पेन्द्र से लाश को यहां लाने के लिये कहा तो वह मोबाइल बन्द कर लाश को एम्बुलेन्स से अपने घर ले गये।पुलिस को बताया कि बहन की मौत पर उसे सन्देह हुआ तो वह कई लोगो को लेकर बहन की ससुराल पहुंचा और ससुराल वालांे से जानकारी चाही तो किसी ने कुछ नहीं बताया तो वे जबरन बहिन के शव को रूद्रपुर ले आये और इसकी सूचना आवास विकास पुलिस को दी तो चैकी प्रभारी कौशल भाकुनी ने आकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया दिया।सीओ सिटी अमित कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ बताया जायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा