बाथरूम में करंट लगने से एक महिला की मौत… बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। तहसील सतपुली के विकास मोहल्ला वार्ड में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के लिए बाथरूम में गई थी, इसी दौरान महिला को करंट लग गया। जिससे वह जोर से चिल्लाई। जिस पर परिजनों और पड़ोसियों द्वारा बाथरूम का दरवाजा तोड़कर वैशाली को बाहर निकालकर हंस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा व कोटद्वार बेस अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेमिका से मिलने आया युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाया

राजस्व निरीक्षक अमित नेगी ने बताया कि नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ला वार्ड में रहने वाली वैशाली पत्नी विकास रावत, उम्र 26 वर्ष नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जहां करंट का झटका लगने से वैशाली जोर से चिल्लाई । जिस पर परिजनों और पड़ोसियों द्वारा बाथरूम का दरवाजा तोड़कर वैशाली को बाहर निकालकर हंस अस्पताल पहुंचाया। जहां वैशाली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा और कोटद्वार बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119