घर के बाहर बहने वाली नहर में डूब जाने से 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
गदरपुर। ग्राम मजरा झुंनी में घर के बाहर बहने वाली नहर में डूब जाने से 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मजरा सुननी में रहने वाले किशन सिंह का 3 वर्षीय पुत्र निर्मल घर के बाहर से साइकिल लेकर खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक निर्मल का साइकिल से संतुलन बिगड़ गया और वह मैहर के पानी में जा गिरा। निर्मल के पानी में गिरने की किसी को जानकारी नहीं हुई जिसके परिणाम स्वरूप निर्मल पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
कुछ समय बाद जब परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। आनन-फानन में निर्मल को चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। निर्मल के पिता किशन सिंह, मां वंदना और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक निर्मल दो भाइयों में सबसे छोटा था। बुधवार मध्यान्ह निर्मल का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर