अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। उसका अचानक स्वास्थ्य ख़राब होने पर परिजन होटल कर्मियों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय बीडी पांडे  ले गए, लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार हॉजखास दिल्ली निवासी 57 वर्षीय शहनाज सफीक परिवार के साथ इन दिनों नैनीताल घूमने आई हुई थीं। उनका परिवार शहर के एक होटल में ठहरा था। शनिवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन होटल कर्मियों की मदद से महिला को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का पता चल सकेगा। एसआई प्रियंका मौर्या ने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पर्यटक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119