गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव, फोन बजने से चला पता
एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई औऱ घटना स्थल पर जाँच पड़ताल करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बहेड़ी नगर के मोहल्ला शेखुपुर निवासी नवेद पुत्र सुहेल खान बीती शुक्रवार की रात दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से घर से निकला था। काफ़ी रात होने पर ज़ब युवक वापस नहीं लौटा तो परिजनो ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। शनिवार की सुबह युवक को तलाश करते हुए परिजन शेरगढ़ चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल के पास पहुंचे तो उसकी मोटर साइकिल खड़ंजे पर ख़डी हुई थी। इसपर परिजनों युवक को कॉल की तो पास में ही गन्ने के खेत में से उसका फ़ोन बजने की आवाज़ सुनाई दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक का शव वहां पड़ा हुआ था।
युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का शव मिलने पर उसके घर में मातम छा गया औऱ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या की है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। देर शाम मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा तो उसे देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार की रात में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग