दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी में गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं चोटिल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मूलरूप से पौढ़ी गढ़वाल के कालागढ़ का रहने वाला कुनाल भरती (24) हल्द्वानी में टैक्सी चलाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा में किराए के मकान में पत्नी श्वेता के साथ रहता था। टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को काम निपटाने के बाद कुनाल अपने दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी इलाके में बल्यूटिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई। बाइक कुनाल चला रहा था। हादसे में कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस एसटीएच में मृत घोषित होने के बाद शव मॉर्चरी को भेजा। वहीं चोटिल का प्राथमिक उपचार कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119