उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। ग्राम गंगापुर कबडाल, मोटाहल्दू में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर मृतका को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को गंगापुर कबडाल निवासी विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद, निवासी मुक्तेश्वर, की तहरीर पर थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

तहरीर में आरोप लगाया गया कि मृतका का उसके पति के हेल्पर आशिक अली से मोबाइल के माध्यम से संपर्क था और उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि आशिक अली ने मृतका को अपने जाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि साहिब अली और देवेश गंगवार द्वारा मृतका के पति विजय पलड़िया को कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

मामले में थाना लालकुआं में मु0अ0सं0 146/2026, धारा 108/351(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी द्वारा की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आशिक अली को 26 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिक अली पुत्र मशरूफ अली, निवासी बेरहम नगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गुमटी, हल्दूचौड़ के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल पुलिस के अनुसार आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने और भेजने में किया गया था।

दो आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार साहिब अली पुत्र भूरे शाह, निवासी बेरमनगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली और देवेश गंगवार, निवासी लालकुआं, जनपद नैनीताल की भूमिका और धमकी से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम: चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119