उत्तराखंड : दवा समझकर जहरीला पदार्थ खाया -महिला की हालत बिगड़ी
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के चंडिका वार्ड निवासी 36 वर्षीय महिला ने रात में गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
परिजनों के अनुसार रात में महिला की तबीयत खराब हुई थी। वह घर के अंदर दवा तलाश रही थी। इसी दौरान गलती से उसने दवा के बजाय घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला को इसका अहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। फिलहाल महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दहेज में ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये की मांग का आरोप -पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा
उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार