UK…नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते 36 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी रोड पर दोगांव के समीप भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। वाहनों को भीमताल-भवाली और कालाढूंगी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

बीते 24 घंटे में नैनीताल में 185 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 88.8 फीट पहुंच गया है। वहीं, जिले में जगह-जगह मलबा आने के कारण 15 मोटर मार्ग बाधित हुए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट -पहाड़ों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंका

इधर, रविवार सुबह दोगांव के समीप पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ जाने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर कई घंटों से यातायात पूरी तरह ठप है। सूचना के बाद एनएच की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। लगातार बारिश के बीच सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119