उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार/भगवानपुर। सिकंदरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी से 9,500 रुपये लूटने के मामले का भगवानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से 3,000 रुपये, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 40 रुपये का पेट्रोल भरवाया। दोनों ने कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी जब 160 रुपये वापस करने लगा, तभी आरोपियों ने उसके हाथ में रखे 9,500 रुपये छीन लिए। कर्मचारी ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

घटना के संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती

शनिवार देर रात पुलिस टीम ने सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश उर्फ कृष (19 वर्ष), निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर और अमित उर्फ प्रिंस (20 वर्ष), निवासी साधारणसिर, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के साथ कथित AI मॉर्फ तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त -मेटा को 24 घंटे में हटाने का आदेश

पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119