अभी- अभी आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत-
हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के रावतनगर निवासी शंकर दत्त पंत की 30 वर्षीय पत्नी डॉली पंत की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम बरसात के बीच बिंदुखत्ता के रावत नगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं के लिए चारा व पानी दे रही थी, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी। आनन-फानन में डॉली को लोग एसटीएच चिकित्सालय ले गये, जहां उपचार के दौरान डॉली ने देर रात दम तोड़ दिया।
मृतका की 12 वर्षीय पुत्री सीमा और 10 वर्षीय पुत्र रोहित का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका का सोमवार की प्रातः पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी