भीमताल सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
हल्द्वानी। रुद्रपुर से भीमताल घूमने आए एक युवक की बीते मंगलवार को भीमताल से घर की तरफ वापसी करते समय भीमताल बोहराकुन की सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। वही पुलिस और एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। और भीमताल सीएचसी की मोर्चरी में रख दिया। वही बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी।
जानकारी देते हुए भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया एसडीआरएफ के साथ देर रात तक अभियान चलाया और शव को बाहर निकाला। कहा की परिजन भीमताल सीएचसी पहुंच चुके है। पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। और पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। वही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम
uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी