हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत-
रुद्रपुर। नगला-पंतनगर रेलवे स्टेशन में मालगोदाम के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस और नागरिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने पंतनगर नगला रेलवे स्टेशन में मालगोदाम के पास एक युवक का अधजला शव देखा।
सूचना पर पहुंची जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शव की शिनाख्त नवीन पाठक उम्र 31 निवासी जवाहरनगर के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृत युवक का कुछ दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। इधर रेलवे स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पास से लोहे की आरी व लोहा काटने के अन्य दूसरे सामान मिले हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार