मांसी- परथोला सड़क की मांग पूरी नहीं तो जारी रहेगा पांच अगस्त से क्रमिक अनशन-
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। मासी- परथोला रोड पर सड़क की मांग को लेकर सांतवे दिन भी ग्रामीणों द्वारा धरना भूमिया मंदिर तिराहे पर जारी रहा, कई गैर सरकारी संगठन भी दे रहे हैं समर्थन।
उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया विकासखंड स्थित मांसी बाज़ार के गैरखेत रोड पर सड़क की मांग को लेकर सांतवे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मांसी से परथोला पर 6 किलोमीटर की सड़क बनायी जानी है, जिसके लिए विभाग द्वारा रोड कटाई करके रोड बनाने का काम भी शुरू किया गया था लेकिन सवा किलोमीटर रोड बनाने के बाद रोड का निर्माण रोक दिया गया है। रोड का निर्माण रोकने के बाबत पूछने पर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परथोला-मांसी रोड 6 किलोमीटर स्वीकृत है, लेकिन रोड की कटाई में कुछ स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज़ करवायी है। बता दें कि जो स्थानीय लोग रोड कटाई में आपत्ति दे रहे हैं, उन्होंने पहले ही सरकार को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था, लेकिन अब क्यों उनको आपत्ति है समझ से परे है।
सातवें दिन ग्राम कनौणि, देवलधार, गोगता, गजार, केलानी, अधिकारी वर्मा बाखली,परथोला के आंदोलनकारियों का समर्थन करने के लिए चौखुटिया विकासखण्ड की महिला प्रमुख किरण बिष्ट, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि हीरा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश वर्मा,कृष्णा राठौर सहित कई अन्य गाँव के प्रधान भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलन को सही ठहराते हुए पूर्ण समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन ग्रामीणों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो हमें अनशन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। सभी संगठनों का समर्थन मिलने से आन्दोलनकारियों ने ख़ुशी जाहिर की और कहा कि 5 अगस्त से क्रमिक अनशन की तैयारी जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल