गंगोलीहाट के प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष राम गोपाल शाह का निधन-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस –
गंगोलीहाट के प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व कोषाध्यक्ष एवं रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम गोपाल साह पुत्र रायबहादुर स्वर्गीय पूरनलाल साह उम्र 68 वर्ष का बुधवार को ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया । राम गोपाल शाह गंगोलीहाट बाजार में पतंजलि स्टोर के नाम से अपनी दुकान चलाते थे तथा साह टूरिस्ट लॉज के नाम से अपना आवासीय होटल चलाते थे । अचानक कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई उनके निधन का समाचार सुनते ही गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई स्वर्गीय शाह एक मिलनसार व मृदु व्यवहार के धनी व्यक्ति थे । उनका अंतिम संस्कार कल रामेश्वर घाट में किया जाएगा । राम गोपाल शाह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनकी दो लड़कियां वह एक पुत्र है बड़ी पुत्री चुन्नू का विवाह हो गया है छोटी पुत्री इंती जॉब करती है तो वही लड़का पारस शाह भी जॉब करते हैं । बुधवार की देर रात्रि तक उनका शव घर पहुंचेगा ।
फोटो _राम गोपाल शाह फाइल फोटो
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी