गंगोलीहाट बना नगर पालिका- विधायक गंगोला ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिली-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

मुख्यमंत्री ने की थी सात दिसंबर को घोषणा-
विधायक ने कहा दो सड़कों के लगे टेंडर-

गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने बताया कि विगत 7 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। गंगोलीहाट नगर पालिका के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है । गंगोलीहाट नगरपालिका बनने पर विधायक मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार प्रकट किया है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वीडियो कॉल पर कहा-“मैं आत्महत्या करने जा रहा हूँ”… और कुछ ही मिनटों में झूल गया फंदे पर! -सिडकुल की वोल्टेज कंपनी के असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर की सनसनीखेज मौत

इधर गंगोलीहाट नगरपालिका बनने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक मीना गंगोला का आभार प्रकट करते हुए खुशी व्यक्त की है । वही विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों की लोक निर्माण विभाग द्वारा थर्प बड़ेत बाफिला मोटर मार्ग किलोमीटर 2 से कमदीना बजेट मोटर मार्ग का व भांटगड़ा से फड़ियाली नायल पभ्या 10 किलोमीटर मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है जिस पर क्षेत्री लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119