धामी के सीएम बनने पर भाजपाईयों में उत्साह
शिवेंद्र गोस्वामी
जगह जगह आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां
अल्मोड़ा 21 मार्च : भाजपा नेता पुष्कर धामी को पार्टी हाईकमान द्वारा दोबारा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने से अल्मोड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के अलग अलग स्थानों पर जश्न मनाया और धामी के सीएम बनने पर एक दूसरे को बधाईयां दी।
सोमवार की देर शाम उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह द्वारा देहरादून में सीएम पद के लिए पुष्कर धामी के नाम की घोषणा करते ही अल्मोड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पार्टी हाईकमान के इस निर्णय का स्वागत किया। इधर जागेश्वर, रानीखेत, सल्ट, सोमेश्वर में भी भाजपा कार्यकर्ता धामी के नाम की घोषणा होने के बाद जश्न में डूब गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और काफी देर तक आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि पुष्कर धामी एक योग्य और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में जहां प्रदेश प्रगति के पथ पर प्रशस्त होगा। वहीं आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता से हो सकेगा।
अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट नगर महामंत्री मनोज जोशी संजय साह रिख्खू सभासद अमित शाह मोनू शैलेंद्र साह राजीव गुरुरानी धर्मेंद्र बिष्ट देवेंद्र सत्यपाल मनीष जोशी अजय वर्मा ललित मेहता हरीश चंद्र भट्ट लता बोरा लीला बोरा किरण पंत बीना नयाल माया जोशी लता पांडे प्रेम मेर मीना नेगी लक्की वर्मा मीना भैसोड़ा निशा बिष्ट शांति बिष्ट चंद्रा जोशी प्रेम बिष्ट गोविंद मटेला शरद गुरुरानी एलके गुरुरानी आनंद कनवाल हरीश कनवाल गोपाल जीना कृष्ण बहादुर सिंह सुनील जोशी दिवस तिवारी इंदर नेगी ख्याली पांडे त्रिलोक रावत बालकृष्ण जोशी दीपक वर्मा पीयूष कुमार मनोज बिष्ट मुकुल कुमार रमेश मेर आशीष गुरुरानी अर्जुन बिष्ट वैभव सिंह संजीव जोशी मनीष कनवाल अमन वीरेंद्र पथनी युवम वोहरा तस्लीम अंसारी शैलेंद्र साह, किरन पंत, हरीश कनवाल, लीला बोरा, लता बोरा, मनोज जोशी, धर्मेद्र बिष्ट, दीपक वर्मा, अजय वर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग