केशवदास आश्रम समिति द्वारा दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन-

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(नैनीताल)
श्री श्री 1008 बाबा केशवदास आश्रम समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञका आयोजन किया गया। कथा आरंभ से पहले व्यास गद्दी पूजन कलश पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिससे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी झुमका बंगाल उमापति नलकूप से कथावाचक सतीश चंद्र लोहनी ने कलश में जलाभिषेक कर वापस मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार


यहां हल्दूचौड़ के दुस्का बंगर उमापति स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं श्री श्री 1008 बाबा केशवदास आश्रम समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यक्ष का शुभारंभ कराया गया इस दौरान कथावाचक पड़ित सतीश चन्द्र लोहनी द्वारा पहले दिन व्यास गद्दी का पूजन कलश पूजन के पश्चात भव्य शोभा यात्रा के साथ साथ कलशा में जलाभिषेक कर वापस मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना कर कथा का शुभारंभ कराया इस बार उन्होंने कहा कि जो मनुष्य कथा के द्वारा सच्चे मन से कथा का श्रवण कर रहा है उसे मनवांछित हेलो की मनोकामना पूर्ण होती है इसलिए मनुष्य को सच्चे मन से कथा का श्रवण करना चाहिए जिससे उसके फल के सभी विकार दूर हो सके तथा इस कथा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह भी दिखाई दे रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

इस दौरान मुख्य यजमान चंद्र बल्लभ खोलिया एवं पूरन चंद भट्ट के अलावा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद दुमका,उमेश कबडवाल, कैलाश बमेठा, पूर्व विधायक नवीन दुमका, दया बमेठा, दया किशन कबडवाल, हरीश बिष्ट, हेमवती नंदन दुर्गपाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119