शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म-
हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अब वह शादी से इनकार कर रहा है और मुंह खोलने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लालकुआं क्षेत्र की एक युवती अप्रैल माह से देवलचौड़ में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। इसी मकान में जोगीवाला देहरादून निवासी कासिफ अहमद रहता था, जो हल्द्वानी में लकड़ी आदि का काम करता था। यहां पर दोनों के बीच प्यार हुआ। आरोप है कि कासिफ ने युवती के साथ संबंध बना लिए।
बीती 14 जून को कासिफ अपने पिता अनीस अहमद के साथ देर रात उसके कमरे में आया। कासिफ ने वादा किया कि वह जल्द लौटेगा, लेकिन नहीं आया। घर पहुंच कर कासिफ ने फोन आया और शादी से मना करने लगा। अगले दिन उससे माफी मांगने लगा और उसे मुरादाबाद बुलाया। फिर देहरादून ले गया, दोनों जगह उससे संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर रहा है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे