पिता ने मामूली सी बात पर बेटे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पिता ने मामूली सी बात पर अपने पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार नानकमत्ता में बरामदे में सोने को लेकर मामूली सी बात पर सलविंदर उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का अपने बेटे दलजीत सिंह से विवाद हो गया।
विवाद इतना बड़ा कि सलविंदर सिंह ने अपने पुत्र दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र द्वारा एवं एसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दलजीत सिंह लालपुर सितारगंज का मूल निवासी है और हाल में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर की सेवा करता था। मृतक का भाई गुरमीत सिंह मोटर साइकिल की दुकान चलाता है एवं मृतक की मां सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर, पुत्री सरित कौर, पुत्र युवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रविंद्र सिंह उच्च छिंदा नशे का आदी है और पिता एवं पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई