कार में मृत में मिले युवक के पिता ने दी तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर
हल्द्वानी। विगत दिनों कार में मृत अवस्था में मिले युवक के पिता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बच्चीनगर नं. 1 लामाचौड़ निवासी राजेंद्र सिंह सामंत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 22 वर्षीय पुत्र पार्थ राज सिंह सामंत नैनीताल से एलएलबी कर रहा था। बीती 31 अक्टूबर की रात को 9 बजे वह घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था लेकिन वह रातभर घर नहीं पहुंचा। अगले दिन दोपहर वह बेहोशी की हालत में मिला था जिसके बाद उसे सांई हास्पिटल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजेंद्र सिंह सामंत का आरोप है, कि जिस दिन पार्थ घर से निकला था उस दिन उसे सिद्धार्थ उर्फ सिधु, निवासी भूमिया विहार कुसुमखेडा, मयंक कन्याल निवासी आरके टैन्ट हाउस रोड एंव कमल रावत निवासी धानमिल डहेरिया के साथ देखा गया था। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। राजेंद्र सिंह ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये
मासूम का सौदा करने वाली दो महिलाएं दोषी -10-10 साल की कठोर कैद