UK.मेले में दहशत फैलाने की तैयारी! अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। पुलभट्टा थाना पुलिस ने बरा पुलिस चौकी क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मेले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

थाना पुलभट्टा प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरुसेवक सिंह (25) पुत्र जसविन्दर सिंह, निवासी कनेटी फार्म, ग्राम ग्वारी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने मेले में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचा लेकर घूमने की बात स्वीकार की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल मनोज मेहरा और कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119