देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात चेकिंग के दौरान न्यू पटेलनगर निवासी 32 वर्षीय चांदनी पत्नी हसमुल्लाह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार