कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव -विसरा सुरक्षित

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय की कोटेश्वर इकाई क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान संदीप सिंह (32) निवासी मयाली, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप हाल ही में विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉ. अंकुर एस. ठाकुर के यहां खाना बनाने का काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार संदीप के कमरे का दरवाजा करीब दो दिनों से नहीं खुला था। शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो संदीप अंदर मृत अवस्था में मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119