UK…विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये लेने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा
गदरपुर। विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये लेने के बाद युवक को विदेश न भेजने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दिलप्रीत कौर और हरयुश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम चकरपुर निवासी कृष्ण कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के अनुसार उनके पुत्र विशाल नारंग को विदेश जाना था। इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात दिलप्रीत कौर से हुई। आरोप है कि दिलप्रीत कौर ने विशाल को विदेश भेजने और वीजा दिलाने का भरोसा दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2023 से 2024 के बीच अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई। 20 दिसंबर 2023 को तीन लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिलप्रीत कौर के खाते में भेजे गए। इसके बाद 9 फरवरी 2024 को पांच लाख रुपये दिलप्रीत कौर के खाते में तथा करीब 10 लाख रुपये विनायक पॉलीमर्स के हरयुश पटेल के खाते में जमा किए गए। शिकायत में कुल 18 लाख रुपये दिए जाने का उल्लेख है।
आरोप है कि रकम लेने के बावजूद विशाल नारंग को विदेश नहीं भेजा गया। लगातार आश्वासन दिए जाने के बाद जब रकम वापस मांगी गई तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट उपलब्ध होने की बात कही है।
कृष्ण कुमार के मुताबिक उन्होंने पहले थाना गदरपुर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के आदेश के बाद 30 सितंबर 2026 को कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद
UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार